अभिनेता अखिलेश पांडे की फिल्म को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक और बड़ी उपलब्धि! अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म “स्क्रीन” का चयन किया गया है। यह फिल्म इससे पहले जलगांव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कलाकारी फिल्म फेस्टिवल, इंदौर में भी सराही जा चुकी है। खास बात यह है कि जलगांव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता अखिलेश पांडे को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान
“स्क्रीन” फिल्म ने तमिलनाडु में भी अवार्ड जीता है और यह छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गर्व की बात है। इससे पहले, अखिलेश पांडे ने अपनी फिल्म “किरण” के लिए 67 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीतकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।
समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाती है फिल्म
फिल्म के निर्माता और अभिनेता अखिलेश पांडे का कहना है कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज को जागरूक करना चाहते हैं और युवाओं को गलत रास्ते से बचाने के उद्देश्य से ऐसी फिल्मों का निर्माण करते हैं। “स्क्रीन” में भी एक अंतरराष्ट्रीय समस्या को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
नई प्रतिभाओं को मौका
फिल्म में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इस फिल्म में मुंबई से अतिरिक्त डायरेक्टर सावन वर्मा, और छायांकन ज्ञानेंद्र साहू ने किया है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अखिलेश पांडे, रेखा पटेल, डॉ. आरती पांडे, विवेक दुबे, नेहा तिवारी, सचिन शर्मा, शशि भूषण सोनी, श्याम मोहन दुबे, मनमोहन पात्रे, उमेश सिंह ठाकुर, विनोद कुमार, सुनील दत्त मिश्रा, हरीश यादव, सुनीता शर्मा, दिनेश पांडे, मनीष भटेजा, अमृतेश मिश्रा, आकृति साहू, प्रियंका भारद्वाज, करण सिसोदिया, यशराज यादव, रशिद बक्स, नरेंद्र सिंह चंदेल, प्रतिभा पांडे, गिरधर शर्मा, निखिल शुक्ला, आदित्य पांडे, हिमांशु रोहरा, वैभव, अमित तिवारी, काशवी पांडे और आरव पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि
फिल्म “स्क्रीन” का अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन होना छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलेगा।

