सरकंडा कपिल नगर चौक में “स्माइल एंड ट्रॉमा केयर यूनिटी हॉस्पिटल” का पूर्व मंत्री विधायक अमर अग्रवाल ने किया उद्घाटन…●
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर के चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद नाम बन चुके डॉ. अंकित ठकराल ने यूनिटी हॉस्पिटल की नई शाखा के रूप में स्वास्थ्य सेवा में एक और ऐतिहासिक कदम जोड़ा है। सरकंडा के कपिल नगर चौक में “स्माइल एंड ट्रॉमा केयर यूनिटी हॉस्पिटल” के उद्घाटन अवसर पर उनकी नेतृत्व क्षमता, चिकित्सकीय दूरदृष्टि और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना हर किसी ने की।
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का संगम
डॉ. अंकित ठकराल के मार्गदर्शन में स्थापित इस नई इकाई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे यूनिट, एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट सिस्टम और इमरजेंसी ट्रॉमा यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये सभी सुविधाएं न केवल शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए भी एक संजीवनी बनेंगी।

पूर्व मंत्री विधायक अमर अग्रवाल
भी हुए प्रभावित-:
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अमर अग्रवाल ने डॉ. अंकित की कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा, “ट्रॉमा और डेंटल केयर जैसी विशेष सेवाएं अब बिलासपुर में मिलना, यहां के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। डॉ. अंकित ने यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सेवा भाव से चिकित्सा क्षेत्र में नया बेंचमार्क स्थापित किया जा सकता है।”
परिचय…
डॉ. अंकित ठकराल…
सेवा और संवेदना के प्रतीक
डॉ. अंकित ठकराल न केवल एक दक्ष चिकित्सक हैं, बल्कि एक संवेदनशील और इन्सानियत के प्रति भरपूर आस्था रखने वाले व्यक्तित्व के हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ़ इलाज नहीं, बल्कि हर मरीज को सम्मान, संवेदना और विश्वास देना है। यूनिटी हॉस्पिटल का हर कोना इसी भावना को प्रतिबिंबित करता है।”

परिवार और टीम का मजबूत सहयोग
हॉस्पिटल की सफलता के पीछे डॉ. मानसी क्षेत्रपाल, डॉ. प्राची ठकराल, इंजीनियर आर.एम. ठकराल और श्रीमती छाया ठकराल सहित पूरे ठकराल-क्षेत्रपाल परिवार का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है।
एक नई शुरुआत, नई ऊंचाई की ओर
डॉ. अंकित ठकराल की यह नई पहल सिर्फ़ एक हॉस्पिटल की शुरुआत नहीं, बल्कि बिलासपुर के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए एक नई दिशा और नई उम्मीद है। आने वाले समय में यूनिटी हॉस्पिटल निश्चित ही छत्तीसगढ़ के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का गौरव बनेगा।

