ACB का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत लेते RI रंगे हाथों गिरफ्तार, साथी कर्मचारी फरार!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़] गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्रसेन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी रंजीत सिंह राठौर से जमीन के सीमांकन और बाटांकन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
चार महीने तक घुमाते रहे, आखिरकार ACB ने बिछाया ट्रैप पीड़ित रंजीत सिंह बीते चार महीनों से अपनी जमीन से जुड़ा काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन RI और उनके सहयोगी घनश्याम भारद्वाज जानबूझकर काम टालते रहे और लगातार रिश्वत की मांग करते रहे। परेशान होकर रंजीत ने ACB में शिकायत दर्ज कराई।
ऑपरेशन ट्रैप: नोट लिए और चढ़ गए कानून के हत्थे। ACB ने तुरंत शिकायत की पुष्टि कर एक योजनाबद्ध ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही संतोष चंद्रसेन ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, उसका सहयोगी कर्मचारी घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया।
फरार घनश्याम की तलाश तेज ACB अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारी बोले कि जल्द ही घनश्याम भी सलाखों के पीछे होगा और उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

