शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण आरोपी महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर थाना सरकंडा क्षेत्रांतर्गत महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी एक युवती ने 16 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोह. जावेद खान (उम्र 22 वर्ष), निवासी शिवम विहार, सरकंडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2024 में हुई थी। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर सितम्बर 2024 से उसके साथ दैहिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उससे शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटों के भीतर आरोपी मोह. जावेद खान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
सरकंडा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति दिखाई गई यह तत्परता सराहनीय है।

