25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां… आदेश हुआ जारी…
रायपुर-{जनहित न्यूज़} छत्तीसगढ़ में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। अब प्रदेश के सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई की बजाय 25 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रदेशभर में तेज गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान को लेकर अभिभावकों, शिक्षक संघों और निजी स्कूल संगठनों द्वारा अवकाश की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
हालांकि, यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए है,शिक्षक वर्ग को अपनी पूर्व निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा।
देखिए आदेश….👇


