कांग्रेस की पोस्टर वार की पॉलिटिक्स पर बोले डिप्टी सी.एम. …”क्या कांग्रेस अब देश के प्रधानमंत्री के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है…?
रायपुर-{जनहित न्यूज} प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक विवादित पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस अब नेहरू नहीं, मसूद अजहर के विचारों से चल रही है।”
एक ओर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली कांग्रेस, दूसरी ओर अब ‘सर तन से जुदा’ जैसे प्रतीकों की भाषा—साव का दावा है कि कांग्रेस की बोली अब पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों से मेल खा रही है।
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया, “क्या कांग्रेस अब देश के प्रधानमंत्री के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है?”
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के पुराने बयान को भी याद दिलाया, जिसमें प्रधानमंत्री को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा, “यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा के गहराई तक गिरने का प्रतीक है।”
विरोधाभास की झलक:

कांग्रेस जिसने संविधान रचा, अब उसी के पीएम के अपमान में लिप्त!
कभी गांधी के सत्य की राह, अब ‘सर तन से जुदा’ की भाषा का आरोप!
देश की सबसे पुरानी पार्टी, अब ‘देशद्रोहियों’ की विचारधारा पर सवालों में के घेरे में।

