देह व्यापार में लिप्त तीन संदिग्ध महिलाओं सहित एक पुरुष भी गिरफ्तार…!
न्यायालय में किया गया पेश…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर शहर में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई की गई। प्रातः 9:00 बजे रक्षा टीम द्वारा कोन्हेर गार्डन और पोस्ट ऑफिस के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले से प्राप्त थी।
इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया । पकड़े गई आरोपी महिलाएं…
1. प्रिया वाधवानी पति दिनेश वधवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चिंगराज पारा
2. अमरीका सतनामी पति भागवत सतनामी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी
3. बिसाहीन धृतलहरे पति सरोद धृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी देहन पारा, सकरी
इस अनैतिक कृत्य में शामिल…
एक पुरुष आरोपी भी पकड़ाया…
4. प्रकाश मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती, जरहाभाठा
पूछताछ के दौरान संदिग्ध महिलाओं ने महिला पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और हुज्जतबाजी की, जिसके बाद सभी को महिला थाने लाया गया। प्राथमिक जांच में महिलाओं की वेश्यावृत्ति में संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपितों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई समाज में नैतिकता बनाए रखने तथा गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में देह व्यापार और अन्य अनैतिक कार्यों के विरुद्ध अभियान और तेज़ किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना में दें।
आज की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा…DSP सरिता प्रभा मिंज.
निरी. भारती मरकाम, म.आ.भावना अटलाकर, बबिता मरावी, रूपांजली सोंचे,
प्र.आ. विनोद कुमार।

