एसएसपी के निर्देश पर सुरक्षा टीम ने आज फिर निभाई सक्रिय भूमिका…देह व्यापार में लिप्त तीन संदिग्ध महिलाओं पर की त्वरित कार्रवाई…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर गठित रक्षा टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। डीएसपी श्रीमती अनिता प्रभा मिंज एवं निरीक्षक श्रीमती भारती मरकाम के नेतृत्व में टीम द्वारा आज कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, नेहरू चौक क्षेत्र में सतत गश्त (पेट्रोलिंग) की गई।

गश्त के दौरान तीन संदिग्ध महिलाओं को चिन्हित किया गया।
1. भावना सूर्यवंशी (उम्र 30 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकंडा
2. मंजू तिवारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी थाना के सामने, गौरेला
3. पिंकी उर्फ हरीताली (उम्र 27 वर्ष), निवासी निरतू, थाना कोनी
पूछताछ के दौरान महिलाएं पुलिस के साथ बहस करने लगीं, जिसके चलते उन्हें महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में उनके विरुद्ध देह व्यापार में संलिप्तता के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं आरक्षक राकेश आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस विभाग की सुरक्षा टीम द्वारा लगातार दिखाई जा रही सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

