
छोटे भाई ने कुछ लोगो के साथ मिलकर बड़े भाई की कर दी हत्या…! पांच आरोपी
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] हिर्री थाना क्षेत्र में पारिवारिक भूमि विवाद ने भयावह रूप ले लिया जब छोटे भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ज़मीन जैसे भौतिक संसाधनों की लालच में मानव रिश्ते और नैतिकता किस हद तक गिर सकती है।
यह दर्दनाक घटना 8 जून की सुबह तब घटित हुई, जब मृतक सखाराम आचरे घर के आंगन में चारपाई पर बैठा था।
रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में ज़मीन की लालसा ने इंसानियत को रौंद डाला। वर्षों से चल रहे भूमि विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब आरोपियों ने मिलकर सखाराम पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे सखाराम अपनी पत्नी उज्ज्वला आचरे के साथ घर के बाहर बैठा था। उसी वक्त आरोपी तलेसुराम अपने परिजनों और एक नाबालिग सहयोगी के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने पहले सखाराम को अपशब्द कहे, फिर अचानक तलेसुराम ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार किया। इसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस दिखाई तत्परता हुए सक्रिय और 24 घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी…
1. लेखुराम (55 वर्ष)
2. मधेशिया बाई (55 वर्ष), पत्नी तलेसुराम
3. विष्णालाल (35 वर्ष), पुत्र तलेसुराम
4. ईश्वर (23 वर्ष), पुत्र तलेसुराम
5. एक नाबालिग अभियुक्त, निवासी सकरीना खरखना, थाना हिर्री