इस बार थाना सरकंडा पुलिस ने संभाला मोर्चा…! ताबड़तोड़ कार्रवाई …! 22 गुंडा बदमाश और 6 निगरानी बदमाशों को धर दबोचा…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर शहर में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के स्पष्ट निर्देश हर थाना क्षेत्र में रात में धरपकड़, बिना ढिलाई के तहत शनिवार रात थाना सरकंडा पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए गुंडा-निगरानी बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय और मोपका प्रभारी निरीक्षक भावेश सेंडे के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में 22 गुंडा बदमाश और 6 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान, चिंगराजपारा में बदमाश राहुल साहू उर्फ हिमेश को धारदार स्टील का चाकू लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं मोपका में दीपेन्द्र वर्मा को 22.5 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत ₹4,450) के साथ हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट और शराब बरामदगी पर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। इसके अलावा, मोहल्लों में झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 अन्य बदमाशों रोशन पटेल, आदर्श सेन, अजय पटेल, धीरज दास, आशीष यादव और राजा यादव पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा… असामाजिक तत्वों को जरा भी छूट नहीं दी जाएगी। हर थाना क्षेत्र में ऐसे अभियान लगातार चलेंगे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- रोशन पटेल पिता हर प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हरदीडीह बैमा नगोई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- आदर्श सेन पिता संतोष सेन उम्र 18 वर्ष निवासी अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अजय कुमार पटेल पिता रामनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला
- धीरज दास पिता विजय दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवघाट सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- आशीष यादव पिता स्व. रामा यादव उम्र 26 वर्ष निवासी चुचुहियापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- राजा यादव उर्फ राहुल पिता स्व. रवि यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- हिमेश साहू उर्फ राहुल पिता मेघनाथ साह
- दीपेन्द्र वर्मा पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी सड़क पारा मोपका, पुसके मोपका थाना सरकण्डा।

