मुंगेली पुलिस का “पहल” अभियान जागरूकता और सेवा का अनूठा संगम…!
कार्यक्रम में बोले एस. पी…
साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़} मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान “पहल” के तहत मंगल भवन गांधी मैदान जरहागांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, गौसेवक, महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। शुरुआत मंगल आरती से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

पौध वितरण और जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा समी के 101 पौधे क्षेत्रवासियों और गौसेवकों को वितरित किए गए। इसके साथ ही लोगों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशामुक्त जीवन और बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
एसपी भोजराम पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि…
साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार:-
यातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा की गारंटी है।
नशे से दूरी बनाना परिवार और समाज दोनों के लिए जरूरी है।
उन्होंने गौसेवकों की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए क्षेत्रवासियों से गौमाता के संरक्षण और उचित देखभाल के लिए आगे आने की अपील भी की।

जनप्रतिनिधियों की अपील
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पहल” अभियान की सराहना की और क्षेत्रवासियों से नशे से दूरी बनाने, सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में रही उपस्थिति
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव सालिकराम धृतलहरे, थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड पुलिस विभाग के अधिकारी-
कर्मचारी, गौसेवक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुंगेली पुलिस का यह अभियान सिर्फ अपराध रोकने की पहल नहीं, बल्कि समाज को सजग, संगठित और सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम साबित हो रहा है।

