झुंड बनाकर अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों के साथ फरार 10 बदमाश
दबोचे गए…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]थाना सरकण्डा पुलिस ने शनिवार देर शाम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर उपद्रवियों पर बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर अशांति फैलाने वाले 10 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए, जिनमें तीन फरार आरोपी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
जहाँ-जहाँ दबिश दी गई, पुलिस टीम ने चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर सरकण्डा में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा थाना सरकण्डा के अपराध क्रमांक 1051/25 में फरार आरोपी पाए गए।

गिरफ्तार आरोपी…
- सैय्यद सद्दाम अली (30 वर्ष) – भूकंप अटल आवास
- जय सिंह राजपूत (25 वर्ष) – भूकंप अटल आवास
- गोलू गंधर्व उर्फ राधे (38 वर्ष) – चिंगराजपारा
- रोशन ध्रुव उर्फ रोशन गोड़ (25 वर्ष) – किसानपारा चांटीडीह
- दिनेश निर्मलकर (35 वर्ष) – चांटीडीह
- कृष्ण कुमार कैवर्त्य (35 वर्ष) – लिंगियाडीह
- नवल वर्मा (22 वर्ष) – चिंगराजपारा
- परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट (23 वर्ष) – किसानपारा चांटीडीह
- सागर साहू (25 वर्ष) – डबरीपारा, साइंस कॉलेज
- प्रहलाद मराठा (37 वर्ष) – चिंगराजपारा
पुलिस का संदेश थाना सरकण्डा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की सख़्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

