मारपीट, गाली-गलौच, अशांति फैलाने व फरार आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर- {जनहित न्यूज़}बिलासपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में गाली-गलौच व मारपीट करने वाले, अशांति फैलाने वाले तथा फरार आरोपियों पर नकेल कसी है। अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

गाली-गलौच व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार प्रार्थी श्याम रजक की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सानू उर्फ प्रशांत महंत (19 वर्ष), निवासी नूतन चौक ईएम आवास कॉलोनी सरकंडा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने गणेश पंडाल के पास गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी तथा हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की थी। आरोपी की जामा तलाशी में पुलिस ने एक लोहे का चाकू भी बरामद किया, जिस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 जोड़ी गई। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मगरपारा व कुदुदण्ड क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मगरपारा एवं कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अनावेदकगण के नाम…
- रोहन पटेल पिता दिनेश पटेल उम्र 22 वर्ष, निवासी मगरपारा यादव गली
- राम कुमार दुबे पिता स्व. कामता प्रसाद उम्र 62 वर्ष, निवासी चाँदनी चौक कुदुदण्ड
- यश सिंह राजपूत पिता दयाशंकर उम्र 22 वर्ष, निवासी दिनदयाल कॉलोनी
- फरार आरोपी गिरफ्तार…
इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अमित यादव उर्फ फोनी पिता स्व. सेवक राम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी मंगला आजाद चौक को भी गिरफ्तार किया। आरोपी ने 03 जुलाई 2025 को शराब भट्टी मंगला के पास प्रार्थी से पैसे मांगने पर इंकार करने पर गाली-गलौच की थी तथा दारू की शीशी से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने 08 सितंबर को पकड़ लिया।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

