बिलासपुर में छिपा बैठा था आरोपी
कोटा पुलिस ने धर दबोचा…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म। फरार आरोपी चढ़ा कोटा पुलिस हत्थे। आरोपी का चोरी के मामले में था स्थाई वारंट। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल।
थाना कोटा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 13.09.2025 को प्रार्थीया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम घोंघाड़ीह थाना कोटा का महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन द्वारा आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी…
महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
साथ ही साथ आरोपी का न्यायालय में स्थायी वारंट पेश किया गया।

