साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर बने आम जनता की आवाज़ फरियादियों की इत्मीनान से सुनी बात तत्काल निराकरण के दिए निर्देश…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल आज सच्चे अर्थों में जनता के सेवक बनकर नज़र आए। साप्ताहिक जनदर्शन में उन्होंने दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याओं को न केवल धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर अग्रवाल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा और समाधान का भरोसा दिया। यही कारण है कि आज का जनदर्शन पूरी तरह जनता को राहत और विश्वास दिलाने वाला साबित हुआ।
गाँवों की समस्याओं पर संवेदनशीलता
ग्राम पंचायत टाटीधार, खोंगसरा, मोहली, आमागोहन और तुलुफ के सरपंचों ने सहकारी बैंक की दूरी, बिजली व स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने तुरंत संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
इसी तरह खोंगसरा के विद्यालयों में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग पर उन्होंने शिक्षा विभाग को प्राथमिकता से कार्रवाई करने कहा। यह कदम ग्रामीण शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

शहरवासियों को दिलाई राहत
हेमूनगर के नागरिकों द्वारा रखी गई जल निकासी, अतिक्रमण और सड़क मरम्मत की समस्याओं पर भी उन्होंने निगम आयुक्त को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। इससे स्पष्ट है कि कलेक्टर शहरी विकास को लेकर भी उतने ही सजग हैं।
भ्रष्टाचार पर सख्ती
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने की शिकायत पर कलेक्टर अग्रवाल ने तुरंत जांच के आदेश दिए और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। यह उनका पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन का बेहतरीन उदाहरण है।

जनदर्शन की खासियत यह रही कि कलेक्टर ने हर समस्या को गंभीरता से सुना और जनता को यह संदेश दिया कि जिला प्रशासन सदैव उनके साथ है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल की संवेदनशीलता, सक्रियता और तत्परता ने जनदर्शन को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर वास्तव में जनता की समस्याओं का समाधान केंद्र बना दिया।

