महज 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार न्यायालय में पेश…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर थाना सरकंडा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए गंभीर अपराध पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
मामला…
प्रार्थिया ने 21 सितंबर 2025 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो कक्षा 10वीं की छात्रा है, का मोहल्ले में रहने वाला युवक गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट (उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा) द्वारा जुलाई 2025 से लगातार डराकर शारीरिक शोषण किया जा रहा था। जब पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने की कार्रवाई…
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1314/2025, धारा 69, 351(2), 64(2), 115(2) भा.दं.स. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 22 सितंबर 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

