पथरिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…शराब तस्कर गिरफ्तार…
30 पाव शराब और स्कूटी जप्त…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना पथरिया पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जुनवानी रोड, कान्हा किराना दुकान के पास घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई में आरोपी प्रभू साहू (22 वर्ष), निवासी धरदेई, थाना पथरिया को पकड़ा गया।
उसके कब्जे से 30 पाव देशी शराब (प्लेन व मसाला, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,650) काला रंग की स्कूटी मेस्ट्रो CG-22-L-5502 (कीमत ₹40,000)
कुल ₹42,650 का माल जप्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 204/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर 23 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर सहित पूरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

एसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत असामाजिक तत्वों, नशे के कारोबारियों और तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

