मुंगेली पुलिस की एहतियातन
बड़ी कार्रवाई नवरात्रि-दशहरा पर्व में युवकों से 200 मोटे कड़े किये जब्त…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने असामाजिक तत्वों पर सघन निगरानी रखते हुए 200 नग मोटे चुड़े (कड़े) जब्त किए।

त्योहारी भीड़भाड़ और दुर्गा पंडालों में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने थाना सिटी कोतवाली, थाना लोरमी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीमों को पैदल गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए थे।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि कुछ असामाजिक तत्व मोटे कड़े और चुड़े को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं और विवाद की स्थिति में मुक्केबाजी के दौरान गंभीर चोट पहुंचाते हैं। इस खतरे को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे युवकों की पहचान कर 200 मोटे चुड़े निकलवाए और जप्त किए।
एसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट कहा है कि…

कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंगेली पुलिस की यह कार्रवाई त्योहारों में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बनाए रखने की दिशा में एक सख्त और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

