गांधी जयंती पर कलेक्टर की सराहनीय पहल…! मद्य निषेध सप्ताह का किया शुभारंभ… जनजागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मद्य निषेध सप्ताह की शुरुआत की। जिला कार्यालय परिसर से उन्होंने नशापान के खिलाफ सजाए गए विशेष प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 8 अक्टूबर तक शहर और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को नशे की बुराइयों से अवगत कराएगा और समाज को स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाने का संदेश देगा।
कलेक्टर अग्रवाल ने उपस्थित जनों को ताउम्र नशापान से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि…

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को खोखला करता है। हमें मिलकर इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अफीमी शिव कुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर एस.एस. दुबे, संयुक्त संचालक टी.पी. भावे, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे, उत्तम राव, अशोक कश्यप सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-

कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समाज कल्याण विभाग के कला पथक दल के कलाकार लीलाधर भांगे, विजय केसकर, कौशल कश्यप और दादू लाल बरेठ ने गांधीजी के प्रिय भजन की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल की यह पहल जिले में नशामुक्ति आंदोलन को नई दिशा देने वाली साबित होगी। यह न केवल गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि समाज को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प भी है।

