दीपावली के बीच छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की रद्दीकरण पर भड़के पूर्व विधायक
विकास उपाध्याय…
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दीपावली के दौरान लगातार हो रहे पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्दीकरण पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के बीच रेल विभाग का अडानी प्रेम पुनः सामने आ गया है, अडानी समूह की मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण आम जनता की ट्रेनें या तो रद्द की जा रही हैं या घंटों विलंब से चलाई जा रही हैं।
विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 11 साल से देश को बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज छत्तीसगढ़ जैसी राज्यों में साधारण पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें तक व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर महीनों में अनेक ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे त्योहारों के समय घर लौटने वाले हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
श्री उपाध्याय ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा…भाजपा के लिए हिन्दू सिर्फ वोट बैंक हैं दीपावली जैसे
पवित्र पर्व में भी इन्हीं हिन्दुओं
को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार केवल उद्योगपतियों और अडानी जैसे पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, आम जनता की परेशानियों से इन्हें कोई
मतलब नहीं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेल मंत्रालय छत्तीसगढ़ रेल मंडल से अरबों रुपये की कमाई करता है, फिर भी यहां की जनता को निरंतर उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। रेल किराए में बढ़ोतरी के बावजूद यात्रियों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उपाध्याय ने वरिष्ठ भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यमंत्री तोखन साहू, और अन्य भाजपा सांसदों की चुप्पी पर भी उठाए सवाल …? जब छत्तीसगढ़ की जनता रेल रद्दीकरण से जूझ रही है, तब भाजपा के सांसद और मंत्री मूकदर्शक बनेहुए हैं। यह भाजपा सरकार आमजन के प्रति संवेदनहीन होकर सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है।
विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार से तत्काल ट्रेन सेवाओं को बहाल करने और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हो रहे इस “रेल अन्याय” को रोकने की मांग की है।

