पूर्व विधायक विकास उपाध्याय बोले…
वरिष्ठ आदिवासी नेता को नज़रबंद करना निंदनीय भ्रष्टाचारियों का बोलबाला…मोदी सरकार की गारंटियां पूरी तरह हुई नाकारा साबित…!
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सरकार के ही पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद पार्टी के भीतर गहरी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

कंवर ने लगातार कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिखे, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया।
कंवर ने 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस ने उन्हें धरना स्थल तक पहुंचने से पहले ही नजरबंद कर दिया। इस पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं की जायज मांगों को कुचलना निंदनीय है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है। दशहरा उत्सव कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने भी सरकार को “रावण” की संज्ञा दी थी, जो यह साबित करता है कि अंदरूनी कलह गहराई तक पहुंच चुकी है।
श्री उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी छत्तीसगढ़ में फेल साबित हो रही है। निर्वाचित नेताओं की भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह है कि भाजपा का अंतरकलह सड़क पर आ गया है और संगठन के भीतर विद्रोह खुलकर सामने दिखने लगा है।

