नगर के दो थानों ने दिखाई सक्रियता परिणाम…! समाज व आम नागरिकों के लिए अभिशाप बनें 8 बदमाशों को धर दबोचा…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की सख्त कार्रवाई असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के 8 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन एवं थाना सरकंडा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो क्षेत्र में अशांति फैलाने, विवाद उत्पन्न करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के कारण लगातार निगरानी में थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। थाना सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई…थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा निम्न असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत की गईकार्रवाई…


- साहिद खान, पिता जोहर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा
- कलीम खान, पिता हसन खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तालापारा भारत चौक
- नावेद अली उर्फ सुलतान, पिता फरीद अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक
- देव सिदार उर्फ बोददा, पिता राज सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा
- जीवन कुमार डहरिया, पिता सुखदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी भूकंप अटल आवास
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा इन सभी पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं।
थाना सरकंडा पुलिस की कार्रवाई…
इसी प्रकार थाना सरकंडा पुलिस द्वारा अशोक नगर एवं आस-पास के इलाकों में शांति भंग करने की आशंका के आधार पर तीन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। - तौफिक खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
- मिराज खान, निवासी अशोकनगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
- मुख्तार खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
थाना सरकंडा पुलिस द्वारा भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अशांति या आपराधिक गतिविधि रोकने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस की अपील…
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में अमन और कानून व्यवस्था कायम रहे।

