कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… जुआ खेलते 9 लोगो से 69,300 नगद सहित 3 कार और 10 मोबाइल जब्त…!
बिलासपुर/कोटा-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर-कोटा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में कोटा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्महाउस में दबिश देकर 9 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ₹69,300 नकद, 3 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्महाउस में कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां जुआ खेलते आरोपी गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार आरोपी…
गिरीश कश्यप, उधो कश्यप, मनोज कश्यप, मिश्रीलाल कश्यप, कमलेश कश्यप, चन्द्रकांत शर्मा, संतोष कश्यप, राम पटेल एवं विजय सिंह ठाकुर सभी बिलासपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
कोटा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

