एसपी भोजराम पटैल के नेतृत्व में
फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस की कार्रवाई…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घर में घुसकर नगदी रकम और सोने के लॉकेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।
मामले का इस प्रकार हुआ खुलासा…
18 मई 2025 को प्रार्थी फुलचंद गेंदले, निवासी छुईहा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में घर के बाहर सोने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर 8 नग सोने के लॉकेट, 2 सेट टॉप्स, एक मोबाइल फोन व 10,000 रुपये नगद चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹63,000 आंकी गई थी।
इस रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 20/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर 2025 को संदेही गंगाराम दिवाकर पिता शिवप्रसाद (उम्र 24 वर्ष), निवासी छुईहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने पड़ोसी फुलचंद के घर में घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़कर 8 नग सोने के लॉकेट, ₹8,000 नकद व टेक्नो कंपनी का मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने नकदी खर्च कर दी थी, मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंक दिया था, जबकि सोने के लॉकेट अपने घर में छिपा रखे थे।
आरोपी की निशानदेही पर 08 नग सोने के लॉकेट (कीमती लगभग ₹50,000) बरामद किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी एवं जवान उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा
प्रधान आरक्षक दुर्देश ध्रुव आरक्षक अतुल सिंह आरक्षक तीजराम यादव इनकी तत्परता और टीमवर्क से चोरी का मामला सुलझाकर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि… जिला मुंगेली में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। प्रत्येक थाना-चौकी को ऐसे मामलों में शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंगेली पुलिस ने कहा…
जनता की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

