कड़ी दर कड़ी साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] अवैध सम्बन्ध के संदेह में की गई थी हत्या। 02 आरोपी गिरफ्तार। कड़ी दर कड़ी साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा। मृतक की पहचान विनोद महंत, निवासी हेमु नगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) थाना तोरवा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि वर्ष 2023 में थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना थाना तोरवा को प्राप्त हुई थी।
शव की स्थिति संदिग्ध थी। बांए हाथ व दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी हुई। शरीर पर चोट व मारपीट के स्पष्ट निशान। मृत्यु गंभीर चोटों के कारण होना डॉक्टर द्वारा प्रमाणित।
इस पर मर्ग क्रमांक 51/2023 धारा 174 जाफौ. पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान मर्ग डायरी का गहन अवलोकन कराया गया, जिसमें हत्या के तथ्य सामने आए। तत्पश्चात अपराध क्रमांक 202/2024 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विदित हो कि यह प्रकरण पुराना ब्लाइंड मर्डर होने से विवेचना जटिल थी।
CSP कोतवाली (पूर्व) अक्षय प्रमोद सबद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में व बाद में वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में मामले को नये सिरे से वैज्ञानिक पद्धति से जांच में लिया गया।
जांच में पाया गया कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था।
पूछताछ में महिला ने बताया कि हत्या के दिन उसके पुत्र कृष्णा पाल एवं साथी मनोज पाल मृतक से विवाद कर उसे मोटरसाइकिल से लालखदान ले गए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।कृष्णा पासी अपने दोस्त मनोज पाल के साथ अपनी मां राजकुमारी पासी के घर गया था जो देखा कि मृतक विनोद महंत अपने पेंट को उपर चढा रहा था और उसकी मां राजकुमारी पासी अन्दर छिप गई थी,जो बाहर नही आ रही थी तब दोनो के बीच अवैध संबंध होने के संदेह पर कृष्णा पासी ने विनोद महंत के साथ वही पर मारपीट किया और उसके लेकर लाल खदान वाले अपने घर आ गया और वहां मनोज पाल कृष्णा पासी ने मृतक विनोद महंत के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर लोहे की राड से उसको मारा जो विनोद महंत के बेहोश हो जाने पर उसे रात्रि में कृष्णा पासी मनोज पाल व उसका दोस्त मोहन ने गमछा से हाथ को बांधकर मोटर साकयल में बैैठा के दोमुहानी चैथा निर्माणाधीन रेल्वे ट्रेक पर मृत समझ कर डाल दिये जो उसे होश आता देख उसे फिर से वहां पडे पत्थर से उसके सिर पर मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तब मृतक के शव को वहां छोडकर वहां से तीनो फरार हो गयें। बेहोश होने के बाद मृत समझकर उसे निर्माणाधीन रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया,
लेकिन मृतक के हिलने पर पुनः सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों के कबूलनामे के बाद
हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा पाल पिता स्व. कमलेश पाल, उम्र 24 वर्ष निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा।
मनोज पाल उर्फ धन्ना पिता शिवपाल, उम्र 21 वर्ष
निवासी लालखदान, परियापारा, थाना तोरवा
27.10.2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

