धरमलाल कौशिक ने ₹1129.83 लाख की सड़कों का किया भूमिपूजन…
बिलासपुर-,{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास, सड़कों का बिछ रहा जाल बिल्हा।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹1129.83 लाख की लागत से 14.05 किलोमीटर लंबी चकरभाठा से दगोरी (रहंगी, बिल्हा, उड़गन, दगोरी) मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही थी, जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने कहा… अब सब्र का समय समाप्त हुआ। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़कें और विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मोदी जी की हर गारंटी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है,” उन्होंने कहा। प्रदेशभर में पुराने सड़कों की मरम्मत के साथ नई सड़कों का निर्माण भी तेजी से हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धरमलाल कौशिक का आभार व्यक्त किया।


