चिचिरदा शाला में आई.सी.टी. लैब का हुआ शुभारंभ…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तकनीकी शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 नवंबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरदा में बहुप्रतीक्षित आई.सी.टी. (ICT) लैब का शुभारंभ किया गया। नई लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अब कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक तकनीक की सुविधाएँ स्कूल परिसर में ही सुलभ होंगी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चिचिरदा के सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी, उपसरपंच देवानंद कौशिक, पंच श्री तिवारी, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष गंगाराम कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने संयुक्त रूप से आई.सी.टी. लैब का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए डिजिटल भविष्य का मजबूत द्वार साबित होगी।

आधुनिक तकनीक तक पहुँच मिलने से बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग और रचनात्मक शिक्षण में अधिक सक्षम बन सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय ने कहा कि यह लैब बच्चों के सर्वांगीण विकास और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

