शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुज़ुर्ग पिता को पीटा दोस्त के साथ मिलकर दुकान में लगाई आग…! दोनों आरोपी गिरफ़्तार…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
बेटे की शराबखोरी ने एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग पिता की ज़िन्दगी पर कहर बनकर कहर बरपा दिया। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ़ पिता से गाली-गलौच और मारपीट की, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पिता की किराना दुकान में आग लगा दी, जिससे करीब 70,000 रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
थाना कोनी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलसों निवासी पीड़ित लल्लू लाल श्रीवास्तव (78 वर्ष) ने बताया कि उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव शराब का आदि है। 17 नवंबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे वह घर पहुंचा और शराब पीने व मोटरसाइकिल सुधारने के लिए पैसे मांगने लगा। बुज़ुर्ग पिता ने उसे 500 रुपये दे भी दिए, लेकिन इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ, थोड़ी देर बाद राजेश अपने साथी मुरली तिर्की के साथ फिर घर पहुंचा और पिता से शराब के लिए और पैसे की मांग करने लगा।
जब पिता ने इंकार किया तो दोनों ने मिलकर मां-बहन की अश्लील गालियाँ दी
जान से मार देने की धमकी दी
और बुज़ुर्ग पिता के साथ मारपीट की
इतना ही नहीं, आपराधिक मानसिकता दिखाते हुए दोनों ने किराना दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश दी और दोनों आरोपियों
(1) राजेश श्रीवास्तव (45 वर्ष)
(2) मुरली तिर्की (35 वर्ष)
को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर पेश कर दिया है।
हे राम! ये कैसी विकृत और बेशर्म औलाद…
जिस पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, वही आज उसकी इज़्जत, जान और रोज़गार का दुश्मन बन बैठा।

