चौकी बेलगहना थाना कोटा की
कार्रवाई…!
बिलासपुर [जनहित न्यूज] हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में दर्ज गंभीर प्रकरण के आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ इसराइल को पुलिस ने घने जंगल से दबोच लिया।
चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र से मिली जानकारी अनुसार 15.11.25 को आरोपी शालू अंसारी ने मो. आदिल अंसारी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। घटना के संबंध में 18.11.25 को चौकी बेलगहना में अप. क्र. 1064/25 धारा 296, 351(2), 109(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज 20.11.25 को पुलिस टीम ने ग्राम दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल में दबिश दी, जहाँ आरोपी छिपा हुआ था। सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-:
शालू अंसारी (खान) उर्फ इसराइल, पिता इजराइल अंसारी, उम्र 22 वर्ष
निवासी दारसागर पंडारापथरा, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस की रणनीति, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का महत्वपूर्ण उदाहरण साबित हुई है।

