सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर डराने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, तीनों के पास से हथियार जब्त…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] शहर में आम नागरिकों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले तीन युवकों को तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 नग लोहे के चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त हिदायत का असर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों में हथियार लेकर भय फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में थाना तारबाहर प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास तीन युवक चाकू लहराते हुए लोगों में डर फैला रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमशः बताया
गिरफ्तार आरोपी-:

- अजय गंगवानी, पिता रुपा गंगवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी उदाई चौक कतीयापारा, बिलासपुर
- ईश्वर साहू, पिता रामविलास साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिव विहार, अन्नपूर्णा कॉलोनी, थाना सिरगिटी, बिलासपुर
- सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी, पिता स्व. देवेंद्र तिवारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मिलन चौक, कुदुदंड, बिलासपुर
पुलिस ने तीनों के पास से एक-एक लोहे का चाकू बरामद किया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएँ 25 व 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पुलिस की सख्त पहल जारी
शहर में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस की यह तेज कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।

