फूड कोर्ट बचाने सड़क पर बैठी कांग्रेस हुआ लाठी चार्ज कई घायल..
नेताओं को भेजा जेल…!
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर यूथ हब में बने फूड कोर्ट को तोड़े जाने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा नेता राजेश मूणत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि
मूणत की जिद और घमंड के कारण आज दर्जनों परिवार बेरोजगार, कई लोग कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
बिना नोटिस आधी रात कार्रवाई क्या यही है सरकार…? विकास उपाध्याय
विकास ने कहा कि दुकानदारों को रात में मौखिक जानकारी दी गई कि सुबह 6 बजे दुकानें शिफ्ट की जाएंगी।

बिना नोटिस के क्या किसी लोकतांत्रिक सरकार में ऐसा होता है? पूरी कार्रवाई सिर्फ मूणत की जिद पूरी करने के लिए की गई। भाजपा सरकार खुद भी मूणत के आगे लाचार दिख रही है।
उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने दुकान शुरू करने के लिए उधार, ब्याज, गिरवी तक रखा था।

अब जब दुकान उजाड़ दी गई, तो ये परिवार कर्ज कैसे चुकाएंगे…? अगर ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार और राजेश मूणत होंगे।
खालसा स्कूल से लेकर डंगनिया-पहाड़ी चौक तक ‘उजाड़ अभियान कांग्रेस का आरोप उपाध्याय ने कहा… कि यह पहला मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले खालसा स्कूल के सामने की दुकानों को भी राजेश मूणत और ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर तोड़ा गया था, जिसमें कुछ लोगों की मुआवजा न मिलने के कारण मृत्यु तक हो गई।

इसके अलावा डंगनिया हो या पहाड़ी चौक, आधी रात और तड़के सुबह बुलडोजर चलाना मूणत की पहचान है, ऐसा कांग्रेस का आरोप है।
फूड कोर्ट बचाने सड़क पर बैठी कांग्रेस लाठीचार्ज, कई घायल..!
नेताओं को जेल भेजा गया
यूथ हब फूड कोर्ट को बचाने के लिए विकास उपाध्याय और उनके साथी, दुकानदारों के साथ, रातभर मौके पर डटे रहे।

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए और बाद में सभी को सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
दमनकारी नीति का विपक्षी प्रतिरोध जारी रहेगा- कांग्रेस
विकास उपाध्याय ने कहा कि…
जब-जब भाजपा सरकार जनता पर दमन की नीति अपनाएगी, कांग्रेस हर बार सामने खड़ी मिलेगी।

दर्जनों परिवारों को उजाड़ने की इस कार्रवाई के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

