ऐतिहासिक कार्रवाई में 14 प्रकरण दर्ज
10 सड़क पर स्टंटबाजी
4 सार्वजनिक मार्ग में बर्थडे सेलिब्रेशन
33 वाहन सहित
72 आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने पिछले पाँच महीनों में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया है। लगातार चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान शहर में स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक मार्गों पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अवैध हरकतों पर सख्त रोक लगाई गई।
अभियान के परिणाम बेहद प्रभावशाली रहे…!
कुल 14 प्रकरण दर्ज
10 मामले सड़क पर स्टंटबाजी के
4 मामले सार्वजनिक मार्ग में बर्थडे सेलिब्रेशन के
33 वाहन जब्त
72 आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की सड़कों को अवैध गतिविधियों का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की जान से खिलवाड़ भी है। ऐसे हर कृत्य पर पुलिस की निगरानी कड़ी रहेगी और दोषियों पर तत्काल व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ युवाओं को अनियंत्रित रोमांच से दूर रहने की चेतावनी है, बल्कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। शहरवासियों ने भी इस सख्त पहल की सराहना करते हुए कहा है कि इससे सड़कें ज्यादा सुरक्षित और अनुशासित होंगी।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

