लालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में थाना लालपुर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 06 दिसंबर 2025 की है। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहट में स्कूल से लौट रही बालिकाओं से दो युवकों द्वारा रास्ता रोककर छेड़छाड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम हरनाचाका चौक में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ रखा था और भीड़ बेहद आक्रोशित थी। आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की, जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम
सूरज पटले पिता चमरू पटेल (24 वर्ष)
सम्मत पटले पिता रामफल पटले (20 वर्ष) निवासी ग्राम देवरहट बताया। दोनों नशे की हालत में थे और वारदात करना स्वीकार किया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाने में धारा 126(2), 74, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया।

इस कार्रवाई में उनि अमित गुप्ता, सउनि राजकुमारी यादव, प्र.आर. 204 सुरेन्द्र कुर्रे, आर. 362 जितेन्द्र ठाकुर, आर. 231 देवेन्द्र नागरे एवं आर. 102 विजय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।
एसपी भोजराम पटैल का
संदेश स्पष्ट… नाबालिकों की सुरक्षा में पुलिस सख्त, मनचलों पर ऑपरेशन मजनू राजेगा जारी

