पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी सेंट्रल महिला विंग, युवा विंग एवं सिंधु चेतना के तत्वाधान में 14 दिसंबर को होगा शानदार आयोजन…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आज के भागदौड़ भरे दौर में कमजोर पड़ते संवाद, रिश्तों में आती दूरी और पारिवारिक जीवन में कम होती समझदारी के बीच बिलासपुर में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल की जा रही है। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी सेंट्रल महिला विंग, युवा विंग एवं सिंधु चेतना बिलासपुर द्वारा “अहा ज़िंदगी रिश्तों की पाठशाला” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर 2025, रविवार को शाम 4:30 से 6:30 बजे तक लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम युवाओं, नवविवाहित दंपतियों, अभिभावकों और उन सभी व्यक्तियों के लिए बेहद उपयोगी है, जो अपने पारिवारिक एवं वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य, संवाद और मधुरता बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य रिश्तों में विश्वास, अपनत्व और सकारात्मक सोच विकसित करना है। वर्तमान में बढ़ती व्यस्तताओं के कारण आपसी बातचीत में कमी, तनाव और भावनात्मक दूरी जैसी चुनौतियाँ आम हो गई हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को व्यावहारिक टिप्स, जीवन प्रबंधन कला और भावनात्मक समझ का मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में प्रेरक वक्तव्य देंगे…
डॉ. संतोष जी, शिव धारा अमरावती
आंचल पंजवानी, नेशनल सॉफ्ट स्किल ट्रेनर रायपुर श्रीमती विनिता भावनानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला विंग भारतीय सिंधु सभा प्रीतपाल सिंह बाली, मोटिवेशनल स्पीकर इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: निःशुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी QR कोड स्कैन कर गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
समाज में संवाद, संवेदना और सौहार्द बढ़ाने की यह पहल निश्चित रूप से रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

