ACCU की कड़ी मशक्कत और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ़्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुई रहस्यमयी हत्या का राज़ आखिरकार खुल गया। बिलासपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त एवं तेज़ कार्रवाई ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई थी, जिसमें लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत का इस्तेमाल कर मृतक की हत्या की गई।

गिरफ्तार आरोपी…
- रंजीत खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर, हाल मुकाम भरारी (भुण्डा)
- सुधीर खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, उम्र 21 वर्ष, निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर, हाल मुकाम भरारी (भुण्डा)
ऐसे सामने आया रहस्य
04 दिसंबर 2025 को सूर्यप्रकाश बघेल के गुम होने की रिपोर्ट थाना रतनपुर में दर्ज की गई। ACCU टीम और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भैसाझार जंगल और आसपास के डैम क्षेत्र में तलाश शुरू की।
इसी दौरान 05 दिसंबर 2025 को झाड़ियों के बीच मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित विवेचना हेतु टीम गठित की। - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL और डॉग स्क्वॉड तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की।
ACCU की सटीक तकनीकी जांच का कमाल
पुलिस एवं ACCU की कड़ी मशक्कत के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। मृतक से पूर्व विवाद के चलते तीन महीने से गांव छोड़कर अलग रह रहे संदेही रंजीत खाण्डे और सुधीर खाण्डे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार (लोहे का पाइप और लकड़ी का बेंत) जब्त कर लिए हैं। मामले में अन्य सहयोगियों और पहलुओं की जांच जारी है।
संयुक्त टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उनि. कमलेश कुमार बंजारे, SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी और प्रशांत सिंह की निर्णायक भूमिका रही।

