बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर करगी रोड–कोटा विधानसभा स्तरीय परिचय सम्मेलन साहू धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री एवं राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा शामिल हुए। कार्यक्रम में कोटा, बेलगहना, रतनपुर और करगी चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

श्री पैकरा ने संगठन की कार्ययोजना व चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर तक पहुँचकर टीम को सक्रिय करना ही सफलता की कुंजी है। “बूथ मज़बूत होगा तो जीत अपने आप तय हो जाती है,उन्होंने कहा।

कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मंत्री पैकरा वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और उनका सम्मान किया।

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे आगामी चुनाव के प्रति उत्साह और संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट दिखाई दी।

