ऐतिहासिक उपलब्धि तालाब में मिला शव कठिन मामला सुलझा…!
महाराष्ट्र बॉर्डर से दोनों आरोपियों को दबोचा…ACCU व कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी मात्र 03 दिनों में सुलझाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
पुरानी रंजिश को लेकर की गई इस योजनाबद्ध हत्या के दोनों आरोपी महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भागते समय धर दबोचे गए।
घटना का क्रमवार विवरण मृतक धीरज साहू 30 नवंबर की रात से लापता ग्राम घोड़ामार निवासी धीरज साहू (26 वर्ष) रात का भोजन कर अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था। सुबह वह लापता मिला। परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर पुलिस ने पता तलाश शुरू किया।
7 दिसंबर को तालाब में मिला शव SSP ने दिया त्वरित एक्शन का आदेश
घोड़ामार के बांधा तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही ASP Rural डॉ. अर्चना झा SDOP लालचंद मोहले
थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग FSL टीम एवं डॉग स्क्वाड तुरंत घटनास्थल पहुँचे।
शव की पहचान धीरज साहू के रूप में होने के बाद PM रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
थाना कोटा में धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।
तफ्तीश जो बनी मिसाल सैकड़ों CCTV फुटेज + हजारों मोबाइल नंबरों की तकनीकी जाँच SSP के निर्देश पर कोटा पुलिस + ACCU की विशेष टीम गठित की गई, जिसने मुख्य मार्गों व घटनास्थल के सैकड़ों CCTV फुटेज का विश्लेषण
मृतक के परिवार/मित्रों से पूछताछ
मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल, लोकेशन सहित हजारों नंबरों का तकनीकी विश्लेषण डिजिटल टाइमलाइन तैयार कर संदिग्धों को चिन्हांकित किया
इस तकनीकी पड़ताल में दो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए।
(1) अनिल कुमार साहू (28 वर्ष)
(2) जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू (18 वर्ष)
पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात स्वीकार कर ली।
हत्या का खुलासा
दोनों आरोपियों ने बताया मृतक धीरज से 1 वर्ष पुरानी रंजिश थी
30 नवंबर की रात 11:30 बजे मोटर पंप निकालने के बहाने उसे सिविल साहू के प्लॉट पर बुलाया योजनाबद्ध तरीके से चाकू से हत्या की शव पर पत्थर बाँधकर बांधा तालाब में फेंका कपड़े, मोबाइल और हथियार को कोरी डेम में नष्ट किया
प्रकरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 10 BG 1727 चाकू व पत्थर
पुलिस ने जप्त कर लिए।

दोनों आरोपी महाराष्ट्र सीमा की ओर भागते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े।
SSP रजनेश सिंह का बयान जिस तेजी, समर्पण और तकनीकी दक्षता से कोटा पुलिस और ACCU टीम ने तीन दिन में अंधा कत्ल सुलझाया, वह बिलासपुर पुलिस के लिए गौरव की बात है। टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक सफलता की प्रमुख टीम
थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग
ACCU प्रभारी निरीक्षक अजहरुद्दीन
उप निरीक्षक हेमंत आदित्य चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह FSL व डॉग स्क्वाड टीम प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, राहुल सिंह, आतिश पारिख आरक्षक महादेव कुजूर, प्रशांत सिंह, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, चंदन मानिकपुरी, अखिलेश पारकर, दीप कंवर, प्रफुल्ल यादव, संजय श्याम इनके उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता, डिजिटल विश्लेषण क्षमता एवं लगातार फील्डवर्क ने इस जटिल हत्या प्रकरण को हल कर दिया।

