बिलासपुर-[जनहित न्यूज] छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर वार्ड नंबर 50 के ओम विहार में 20 लाख रुपए की नवीन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, वार्ड पार्षद जय वाधवानी, मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप,भाजपा पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 2 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

पार्षद जय वाधवानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को नगर निगम में सम्मिलित तो कर दिया लेकिन विकास के लिए जनता को तरसा दिया था,हमारी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने सभी वार्डों को स्मार्ट बनाने का संकल्प लिया है और इसी तरह आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जो बोलती है,वह करती है पार्षद जय वाधवानी द्वारा सड़क निर्माण का वादा समय से पहले पूरा किया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।

