साइबर टिप लाईन से प्राप्त शिकायत पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ़्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] सोशल मिडिया पर अश्लील फोटो विडियो अपलोड करने वाला आरोपी चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा में साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत के पर अप.क्र. 332/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लोकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी प्रदीप खाण्डे द्वारा अपने मोबाईल से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी प्रदीप खाण्डे को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रदीप खाण्डे पिता दिलीप खाण्डे उम्र 22 वर्ष निवासी माकरी थाना कुण्डा चौकी दामापुर जिला कवर्धा (छ.ग.)

