बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
हाईवा वाहन खरीदकर कोल माइंस में लगाने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना तोरवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन मानिकपुरी, जो कोल माइंस कोरबा में कार्यरत है, ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए पार्टनरशिप में हाईवा वाहन खरीदने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने कोल माइंस में वाहन लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया और इसी बहाने प्रार्थिया से 17 लाख रुपये प्राप्त कर लिए।
शिकायत की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (आईपीएस) को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी वाहन विक्रय पत्र (Forged Deed) तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
सीएसपी के त्वरित निर्देश पर थाना तोरवा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

:-आरोपी गिरफ्तार-:
सचिन कुमार मानिकपुरी
पिता समारू दास मानिकपुरी
उम्र 28 वर्षनिवासी मधुसूदन हाईट्स, हेमुनगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

