साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका किया इजाद…
नए हथकंडे के खिलाफ जीपीएम पुलिस का ऐतिहासिक अलर्ट…!
जीपीएम-{जनहित न्यूज़}
गौरेला पेंड्रा मरवाही नव वर्ष 2026 के आगमन के साथ ही साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका इजाद कर लिया है। “New Year Wishes / Greeting Card / Party Video” के नाम से भेजी जा रही APK फाइलें अब आम जनता के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। GPM Police ने इसे लेकर जनहित में साइबर अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही कोई व्यक्ति इस तरह की APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करता है, मोबाइल का पूरा कंट्रोल साइबर ठगों के हाथ में चला जाता है। इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे उड़ना शुरू… सोशल मीडिया हैक होना और निजी डाटा चोरी होना आम बात हो जाती है।
ठगी के नए संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें
❌ अनजान नंबर से आया New Year APK
❌ “वीडियो/फोटो नहीं खुल रहा, ये App इंस्टॉल करो”
❌ लालच, डर या जल्दीबाज़ी दिखाने वाले मैसेज
सुरक्षित रहने के लिए GPM Police की सलाह
✔️ किसी भी प्रकार की APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें
✔️ संदिग्ध लिंक या फाइल तुरंत डिलीट करें
✔️ मोबाइल में Unknown Sources हमेशा बंद रखें
✔️ OTP, PIN, CVV या बैंक डिटेल किसी को न बताएं
Golden Rule
STOP | THINK | ACT
पहले रुकें, सोचें और फिर ही कोई कदम उठाएं।
ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई
1930 पर कॉल करें
National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
GPM Police की ओर से जनहित में जारी यह चेतावनी नव वर्ष को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
याद रखें, डिजिटल सावधानी ही आज की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

