मशहूर जादूगर आर.के. हीरालाल पहली बार बिलासपुर के शिव टॉकीज में दिखा रहे चमत्कारों की दुनिया…!
उमड़ रहा जनसमूह…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
शहर इन दिनों जादू, रोमांच और कौतूहल के रंग में रंगा हुआ है। बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन का एक अनोखा और यादगार अवसर लेकर देश के प्रसिद्ध जादूगर आर.के. हीरालाल अपनी विश्व-प्रसिद्ध प्रस्तुति “BLACK ART MAGIC शो” के साथ पहली बार उड़ीसा से बिलासपुर पहुंचे हैं।


यह भव्य और रहस्यमयी जादू शो 26 दिसंबर से शहर के प्रतिष्ठित शिव टॉकीज में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और दर्शकों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका-मात्र ₹80 में एंट्री-:
इस शो की सबसे बड़ी खासियत है स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए विशेष ग्रुप ऑफर।
आयोजकों के अनुसार, 100 विद्यार्थियों की ग्रुप बुकिंग पर टिकट सिर्फ ₹80 प्रति व्यक्ति सामान्य टिकट दरें: ₹100, ₹200 और ₹300 इस रियायती ऑफर के चलते बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे शो देखने पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक संस्थान शीघ्र बुकिंग कराएं।


शो की समय-सारिणी
रोजाना (सोम-शुक्र):
पहला शो: दोपहर 3:00 बजे
दूसरा शो: शाम 6:00 बजे
शनिवार, रविवार एवं अवकाश के दिन:
पहला शो: 12:00 बजे
दूसरा शो: 3:00 बजे
तीसरा शो: 6:00 बजे
शो के मुख्य आकर्षण
लाइव स्टेज पर डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला का अद्भुत प्रदर्शन
दर्शकों को सीधे शामिल करने वाले इंटरएक्टिव जादुई सेगमेंट
आधुनिक तकनीक से सजा विश्व-स्तरीय ब्लैक आर्ट मैजिक रहस्यमयी खुलासे और चौंकाने वाले सरप्राइज, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।


स्थान व संपर्क
स्थान: शिव टॉकीज, पुराना हाई कोर्ट रोड, बिलासपुर
ग्रुप बुकिंग हेतु संपर्क: 8770237767
कम खर्च में बड़े मनोरंजन का यह अवसर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
जादू, रोमांच और रहस्य से भरपूर यह BLACK ART MAGIC शो बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनता जा रहा है।



