बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
रेड कार्रवाई में एक सटोरिया को सट्टा-पट्टी के साथ पुलिस की टीम रंगे हाथों धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी से
₹3000/- नगद राशि एवं सट्टा पट्टी जप्त। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
थाना सिविल लाइन से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 07.01.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति सट्टा जुआ खेलने की गतिविधि में संलिप्त है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार रमानी को सट्टा पट्टी एवं नगद राशि के साथ मौके से पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 37/2025
धारा 6/क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके सहयोगियों एवं अन्य सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार सटोरिया..
रवि कुमार रमानी पिता स्व. मोहन लाल रमानी उम्र 37 वर्ष
निवासी सिंधी मोहल्ला, गोडपारा
थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
पुलिस द्वारा बिलासपुर जिले में सक्रिय अन्य सट्टेबाजों एवं जुआ संचालकों की लगातार तलाश की जा रही है। आगे भी ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

