अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र में कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ के नेतृत्व में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के सहयोग से तिफरा स्थित कल्याण भवन में आयोजित एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

श्री अम्बस्थ ने कहा कि ,स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी है, और कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं विशेषज्ञों के सुझावों के पालन का आह्वान किया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में हृदय, न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, किडनी एवं स्त्री रोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने 80 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

यह पहल न केवल कर्मचारियों के प्रति प्रबंधन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि एक स्वस्थ, ऊर्जावान और उत्पादक कार्यसंस्कृति के निर्माण की दिशा में ए.के. अम्बस्थ की दूरदर्शी सोच को भी रेखांकित करती है।

पॉवर कंपनी परिवार ने इस सराहनीय प्रयास के लिए श्री अम्बस्थ एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया।

