आरोपी गिरफ़्तार नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] गांजा तस्कर चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
चौकी बेलगहना थाना कोटा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि अभियान के तहत अवैध नशे पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिये गए हैं, नशे के विरूद्ध अभियान को प्रभावी बनाने हेतु मुखबिर तैनात किये है इसी तारतम्य में दिनांक 15.01.2026 बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फारेस्ट कालोनी के दादा मिया नामक व्यक्ति के द्वारा बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखा है उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरान्त दिशा निर्देशन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा टीम गठित कर फारेस्ट कालोनी बेलगहना में मुखबिर के निशानदेही पर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत विधिवत रेड कार्यवाही कर फारेस्ट कालोनी बेलगहना में दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 साल निवासी फारेस्ट कालोनी बेलगहना चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से दो नग अलग अलग कपड़े के थैला में 05 पैकेट में भरे मादक पदार्थ कुल वजनी 05 किलोग्राम कीमती 250000 रू एवं मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 1300 रू कुल मशरूका 251300 रू को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लेकर विधिवत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एण्ड टू एण्ड विवेचना के निर्देश पर गिरप्तार आरोपी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की ग्राम बेलगहना के गुण्डा बदमाश लक्ष्मण यादव से 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को 20 हजार रु देकर खरीदना शेष रकम मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के बाद देना बतलाया है। पुलिस आरोपी से जप्त कर 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 250000 रू एवं मादक पदार्थ गांजा बिकी रकम 1300 रू कुल मशरूका 251300 रू। धारा- 20 (बी) एन. डी.पी. एस. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपी:-
दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 साल निवासी फारेस्ट कालोनी बेलगहना चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर।
लक्ष्मण यादव की पता तलाश की जा रही है।

