जीपीएम जिले में सख्त हुआ प्रशासन 10 दुकानों पर ठोंका जुर्माना…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री विभा टोप्पो के मार्गदर्शन में 28 जनवरी 2026 को कोटपा अधिनियम 2003 के तहत व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य विभाग एवं पेंड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंडी, कुदरी और दुवटिया चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तंबाकू उत्पाद बेचने वाली 10 दुकानों पर कुल 1150 रुपये की चालानी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में धूम्रपान निषेध क्षेत्र तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जाते संबंधी चेतावनी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।

इस अभियान में औषधि निरीक्षक सुनील पंडा, जिला कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. पारस जैन एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताकि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

