ऐतिहासिक सौगात बेलतरा में 720 सीटों वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का हुआ शिलापूजन विकास के नए युग की हुई शुरुआत…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज परिसर में बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित, बहुउद्देश्यीय एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 720 सीटों वाले भव्य ऑडिटोरियम के वर्षों से लंबित शेष निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलापूजन कर शुभारंभ किया गया। ₹17.69 करोड़ की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह और आशा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान श्रीफल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। यह ऑडिटोरियम भविष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक आयोजनों, सामाजिक समारोहों तथा जनहित के विविध आयोजनों के लिए

एक आधुनिक और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा। बेहतर पार्किंग व्यवस्था, सुविधाजनक प्रवेश-निकास, आधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश प्रणाली जैसी सुविधाएँ इसे संभाग स्तर के आयोजनों के लिए भी उपयुक्त बनाएँगी।

इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच, समावेशी विकास नीति तथा जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बताया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सशक्त पहल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह ऑडिटोरियम क्षेत्र की जनता के लिए एक स्थायी धरोहर सिद्ध होगा।

उन्होंने वर्षों से रुकी इस परियोजना को पुनः गति दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग से किए गए प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस परियोजना को बेलतरा और बिलासपुर के सांस्कृतिक व शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

ऑडिटोरियम के निर्माण पूर्ण होने के बाद यह न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी कर पूरे क्षेत्र की पहचान को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

