तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी वारदात…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज घटना में तारबाहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को दबोच लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रार्थी दीपक सिंह पिता अवतार सिंह, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा एवं उसके साथियों ने घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार क्रमांक CG-10-AQ-9087 में पेट्रोल डालकर आग लगा दी तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा सहित उसके दो अन्य साथियों
मौरिस रोडनी मार्टिन (19 वर्ष), निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर
आनंद दास (20 वर्ष), निवासी दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली
को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-:
श्रेयांस सिंह कंडा, पिता सरनजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी मंगला चौक के पास, थाना सिविल लाइन
मौरिस रोडनी मार्टिन, पिता केग मार्टिन, उम्र 19 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर आनंद दास, पिता ईश्वर दास, उम्र 20 वर्ष, निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास, थाना सिटी कोतवाली
दर्ज अपराध थाना तारबाहर अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 326(f), 351(3), 3(5) बीएनएस
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा…
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र अनंत, सउनि उदयभान सिंह, प्रआर-196 सालिकराम कर्ष, आरक्षक राजीव सिंह, राजेश श्रीवास एवं नुरुल कादिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तारबाहर पुलिस की तत्परता और सख्ती ने अपराधियों को समय रहते सलाखों के पीछे पहुंचाकर क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया है।

