एसीसीयू व समस्त थानों की टीम की कड़ी मशक्कत के दिखे सुखद परिणाम…
बिलासपुर- {जनहित न्यूज़}
बिलासपुर पुलिस की आपकी एक आस आपकी अमानत आपके पास अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक माह में 100 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाकर मिसाल पेश की। करीब 2 लाख रुपये मूल्य के इन मोबाइलों की वापसी से लोगों के चेहरे खिल उठे।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में ए.सी.सी.यू. और जिले के सभी थानों की टीम ने तकनीकी आधार पर शहर सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों तक खोज अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर ठगी के नए तरीकों से बचाव की भी जानकारी दी।
एसएसपी रजनेश सिंह की प्रभावी कमांडिंग और पुलिस टीम की मेहनत ने न केवल खोई संपत्ति लौटाई, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत किया
यही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि बनी।

