बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नाबालिग बालिका को अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा चकरभाठा पुलिस हत्थे।
थाना चकरभाठा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 11.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले गया है। जिसका थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी और नाबालिग बालिका का पता तलाश किया गया पातासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त आरोपी नाबालिग के साथ रायपुर में निवास कर रहा है, जिसे तत्काल टीम तैयार कर रायपुर से थाना चकरभाठा लाया गया। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
विक्की डहरिया पिता तीतऊ राम डहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी इंद्रपुरी हिरी माइंस चकरभाठा बिलासपुर।
जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

